📅 Friday, 09 October 2026 | 04:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

Maharashtra Night कर्फ्यू : महाराष्ट्र में आज से नाईट कर्फ्यू, शादियों में 100 लोगो की इजाजत

📅 25 December 2021, 01:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Maharashtra Night कर्फ्यू : महाराष्ट्र में आज से नाईट कर्फ्यू, शादियों में 100 लोगो की इजाजत
Maharashtra Night कर्फ्यू : महाराष्ट्र में आज से नाईट कर्फ्यू, शादियों में 100 लोगो की इजाजत

महाराष्ट्र. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र में आज से ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन (New Guideline of Coronavirus) में कहा गया है कि रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में एक जगह पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. सरकार की तरफ से सख्त तौर पर कहा गया है कि कोरोना नियमों (Corona rules) का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा. साथ ही कार्यक्रम में नियम तोड़ने पर आयोजकों को 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

वहीं, इनडोर शादियों में 100 लोग, आउटडोर शादी में 250 लोगों को शामिल करने की इजाजत दी जाएगी. इसके अलावा जिम, स्पा होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे. नई गाइडलाइन में अन्य सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों में भी उपस्थित लोगों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए और खुली जगह में यह संख्या 250 से अधिक लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें