पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवाचौथ का व्रत लेकिन काम नहीं आया : पति ने फांसी लगाकर दी जान
इंदौर. नंदानगर में एक घर में रात को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अन्य घरों की महिलाओं की तरह इस घर में रहने वाली इंजीयिनर की पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. दिनभर वह भूखी-प्यासी रही, लेकिन जब पति की पूजा करने की बारी आई तो उसकी मांग का सिंदूर मिट गया. पति की मौत हो गई. नंदानगर के रहने वाले सिविल इंजीनियर नितेश उर्फ बंटी पिता हुकुमचंद आर्य को फांसी के फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल (MY Hospital-indore mp) लाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि नितेश पेशे से सिविल इंजीनियर था. उसका सिविल का खुद का काम था. करवाचौथ का उपवास रखी उसकी पत्नी योगिता कल शाम चांद निकलने और पति के दफ्तर से लौटने का इंतजार कर रही थी. पति दफ्तर से लौट आया, बस चांद निकलने की देरी थी. इससे पहले वह छत पर गई और पूजा की तैयारी पूरी कर लौटी थी. जैसे ही वह नीचे पति को बुलाने के लिए आई. पति द्वारा फांसी लगाने की बात पता चलते ही मानों उस पर आसमान टूट पड़ा. नितेश के पिता हुकुमचंद का कहना है कि बेटे की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. उसके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन वे यह नहीं बता पाए कि नितेश ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
योजना बंद, नौकरी चालू... निगम में CMM-CO का ‘बैकडोर खेल’....? : निगम के अपने कर्मचारी 20-25 साल से इंतजार में... बाहर से आए कर्मियों पर मेहरबानी..? : एक और घोटाला ED "लोकायुक्त भी हुए असहाय..?