विनीत नवाथे आरएसएस के नए प्रान्त कार्यवाह बने
नितिनमोहन शर्मा...✍️
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है. इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के नए प्रान्त कार्यवाह बनाये गए है. नवाथे वर्तमान में सह प्रान्त प्रचारक के दायित्व को संभाल रहे थे. वे अब मालवा प्रान्त के नए मुखिया होंगे. नवाथे को शम्भू गिरी की जगह प्रान्त कार्यवाह बनाया गया है. ये फैसला आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में लिया गया.
नवाथे को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है. विनम्र छवि वाले नवाथे नई भाजपा ओर नए संघ के बीच बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते है. वे प्रान्त में भाजपा की राजनीति को भी गहरे से समझते है. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक दायित्ववान पदाधिकारी भी रहे है. आरएसएस में उनकी यात्रा सामान्य स्वयंसेवक से शुरू होकर पहले रामेश्वरम जिला कार्यवाह से होते हुए विभाग बौद्धिक प्रमुख तक पहुंची. उसके बाद वे प्रान्त इकाई तक पहुंचे और वर्तमान में सह कार्यवाह की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. पिता लक्ष्मण राव नवाथे भी संघ के शीर्ष पदों पर रहे है ओर वे विभाग संघचालक से लेकर कुटुंब प्रबोधन क्षेत्र का काम संभाला. आरएसएस आने वाले समय मे अपनी स्वर्णिम जयंती मनाने जा रहा है. इस निमित्त अनेक आयोजन होंगे. ऐसे में नवाथे को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य