📅 Sunday, 11 October 2026 | 05:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

सखी भजन मंडली : माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा भजनों से की माँ आराधना

📅 11 October 2021, 02:24 AM • ✍️ विनोद गोयल • ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सखी भजन मंडली : माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा भजनों से की माँ आराधना
सखी भजन मंडली : माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा भजनों से की माँ आराधना

इंदौर. माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज द्वारा शक्ति की भक्ति में भजनों का आयोजन नवलखा स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन पर आयोजित की गई. इसमें सखी भजन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी. संयोजिका दीपिका राठी, सुनिता मूंदड़ा, स्वाती सोडानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माँ अम्बे की आरती के साथ की. अध्यक्ष किरण लखोटिया, नीलिमा असावा, साधना मंडोवरा ने बताया कि भजन मंडली द्वारा अम्बे है मेरी माँ, माँ की चुनरी उड़ी जाय, अंगना पधारो महारानी जैसे भजनों से पूरे माहौल को भक्ति मय कर दिया. वही आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ एव अंत मे आभार नीलम काबरा ने माना.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें