📅 Friday, 18 September 2026 | 01:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,650 🥈 चांदी (1kg): ₹246,300 🌧️ उज्जैन: 24°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

हंसदास मठ के पंचमुखी हनुमानजी : शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक किलो रजत से नवनिर्मित मुकुट एवं गदा से किया श्रृंगार

📅 10 October 2022, 02:03 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हंसदास मठ के पंचमुखी हनुमानजी : शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक किलो रजत से नवनिर्मित मुकुट एवं गदा से किया श्रृंगार
हंसदास मठ के पंचमुखी हनुमानजी : शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक किलो रजत से नवनिर्मित मुकुट एवं गदा से किया श्रृंगार

इंदौर : बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर विराजित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आज एक किलो रजत से निर्मित मुकुट एवं गदा का हनुमानजी के चरणों में समर्पण किया गया। इसके साथ ही अब पंचमुखी हनुमान 21 किलो रजत श्रृंगार से जगमगा उठे हैं।

मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य में आज शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हनुमानजी को नवनिर्मित मुकूट एवं गदा समर्पित कर खीर का भोग लगाया गया। मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व हनुमानजी को 21 किलो रजत मंडित सिंहासन एवं अन्य अभूषणों से अलंकृत करने का संकल्प किया गया था, जो आज पूरा हो गया। प्रथम चरण में हनुमानजी के लिए रजत मंडित सिंहासन, गले का हार, पैर के कड़े एवं अन्य आभूषण बनाए गए थे। आज सुबह हनुमानजी को चोला भी चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त इस अवसर पर उपस्थित थे। रात्रि को भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें