Monday, 26 January 2026

इंदौर

मेनारिया समाज इंदौर की मातृशक्ति ने एक दूसरे को गुलाल लगाया- फाग गीतों पर महिला थिरकते हुई नजर आई

Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal
मेनारिया समाज इंदौर की मातृशक्ति ने एक दूसरे को गुलाल लगाया- फाग गीतों पर महिला थिरकते हुई नजर आई
मेनारिया समाज इंदौर की मातृशक्ति ने एक दूसरे को गुलाल लगाया- फाग गीतों पर महिला थिरकते हुई नजर आई

इंदौर। मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला उत्सवमंत्री श्रीमती योगिता पुरोहित एवं श्रीमती प्रियंका मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला मंडल इंदौर के तत्वाधान में मेनारिया समाज भवन इंदौर पर होली के शुभ अवसर पर रंगारंग फाग महोत्सव का आयोजन आनंद पूर्वक संपन्न हुआ। वहीं भगवान संग गुलाल और फूलों की होली खेली गई। फाग महोत्सव में बाल स्वरूप में राधा अविशी उमेश पुरोहित तथा कृष्ण याशी जोशी के रूप में अति मनोरम लग रही थी। महिला मंडल की सभी मातृशक्ति ने सूखे रंग वह फूलों से होली खेलकर होली के गीतों पर नृत्य करके इस आनंद उत्सव को बहुत ही उल्लास पूर्ण रूप से मनाया। इसमें महिलाएं फाग गीतों पर जमकर झूमी। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने भगवान राधा कृष्ण के साथ गुलाल की होली खेली। फाग उत्सव के इस रंगारंग माहौल में होली के गीतों पर भक्त महिला थिरकते हुई नजर आई। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फाग गीत गाते हुए सभी ने एक दूसरे को सुखा गुलाल लगाया। कार्यक्रम में मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी ओर उपाध्यक्ष श्रीमती रामी जोशी विशेष रूप से बतौर अतिथि के रूप में मौजूद थी। फाग महोत्सव के सफल आयोजन पर अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने मेनारिया ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी तथा उपाध्यक्ष श्रीमती रामी जोशी, मंत्री श्रीमती सोनाली जोशी, उत्सवमंत्री योगिता पुरोहित, संगीता जोशी, ममता पुरोहित सहित सभी मातृशक्तियों का बधाई देते हुए भविष्य में ओर बेहतर आयोजन करने की शुभकामनाएं दी।  

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

आयोजन में आप भी मौजूद थी

विशेष रूप से मातृशक्तियों में श्रीमती योगिता पुरोहित, श्रीमती सोनाली जोशी, श्रीमती सुमित्रा जोशी, श्रीमती संगीता जोशी, श्रीमती गीता मेहता, श्रीमती ममता पानेरी, श्रीमती प्रियंका जोशी, श्रीमती ममता मेहता, श्रीमती विद्या मेहता, श्रीमती पूनम जोशी, मंजू जोशी, श्रीमती स्मिता मेहता, श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती दुर्गा जोशी, श्रीमती ज्योति पानेरी, श्रीमती संतोष जोशी, श्रीमती गीता मेहता, श्रीमती सुनीता जोशी सहित पालीवाल जय अंबे ग्रुप महिला अध्यक्ष श्रीमती मीना जोशी एवं समाजसेविका श्रीमती राधा जोशी, सपना पुरोहित, प्रिती शर्मा, दुर्गा व्यास, सुनीता व्यास, गीता व्यास, योगिता जोशी, जया जोशी, पूजा व्यास, लविना जोशी, प्रियंका मेनारिया आदि ने कार्यक्रम में पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मातृशक्ति और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। जबकि मातृशक्तियों ओर बच्चों ने होली के लोकगीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया। मातृशक्तियों ने सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होली के सुंदर गीतों का गुणगान करते हुए भजनों की धून पर नृत्य करती हुई दिखाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनाली सुरज जोशी ने किया तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता पुरोहित ने आभार माना।

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

paliwalwani

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no. 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News