📅 Monday, 21 September 2026 | 09:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,050 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : श्री श्रीविद्याधाम में गुप्त नवरात्रि पर 31 वें प्रकाशोत्सव का शुभारंभ

📅 20 January 2026, 01:14 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : श्री श्रीविद्याधाम में गुप्त नवरात्रि पर 31 वें प्रकाशोत्सव का शुभारंभ
Indore City : श्री श्रीविद्याधाम में गुप्त नवरात्रि पर 31 वें प्रकाशोत्सव का शुभारंभ

आश्रम की यज्ञ शाला में संग्रहमख ललिताम्बा महायज्ञ प्रारंभ, शनिवार को शोभा यात्रा और रविवार को माँ करेगी नौका विहार  

इंदौर. विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर मंदिर के 31 वें प्रकाशोत्सव का शुभारंभ सोमवार सुबह आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में ध्वजारोहण, गणेश पूजन, पंचाग कर्म एवं भगवती मां पराम्बा के षोडशोपचार पूजन के साथ हुआ।

मंगलवार 20 जनवरी से आश्रम स्थित यज्ञशाला में संग्रहमख ललिताम्बा महायज्ञ में स्वाहाकार की मंगल ध्वनि प्रारंभ हो जाएगी, जिसमें 31 विद्वान प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर, समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सद्भावना की कामना से आहुतियां समर्पित करेंगे। गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिदिन भगवती का नूतन श्रृंगार भी होगा। 

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर एवं आश्रम के संस्थापक स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’  की प्रेरणा से इस अनुष्ठान में भगवती के एक हजार नामों से ललिताम्बा महायज्ञ में प्रतिदिन आहुतियां समर्पित की जाएंगी।

11 विद्वान यज्ञकर्म का संचालन करेंगे। महायज्ञ में आश्रम के 31 विद्वान शामिल होंगे। सोमवार को महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने यज्ञ शाला एवं यज्ञ कुंडों का पूजन कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। प्रतिदिन सुबह 6 बजे वैदिक संध्या वेदपाठ, 7:30 बजे षोडशोपचार पूजन, 9 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 2.30 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ, शाम 6 बजे ललिता सहस्त्र नामावली से लक्षार्चन आराधना एवं शाम 8 बजे 108 दीपों से महाआरती के आयोजन 27 जनवरी तक होंगे। 

आश्रम से जुड़े रमेश राठोर, संजय पंडित एवं रमेश पसारी ने बताया कि रविवार 25 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से पूज्य 'भगवन' के श्री विग्रह एवं पादुका पूजन अभिषेक एवं आरती तथा शाम 6 बजे नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा के पवित्र जल में माँ का नयनाभिराम नौकाविहार होगा।

नौकाविहार की जीवंत झांकी भी श्रृंगारित की जाएगी। महाअष्टमी सोमवार 26 जनवरी को शाम 6 बजे से माँ का भव्य पुष्प बंगला श्रृंगारित होगा। मंगलवार 27 जनवरी को शाम 6 बजे से छप्पन भोग दर्शन एवं दीपोत्सव का दिव्य आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

संग्रहमख ललिताम्बा महायज्ञ आश्रम की यज्ञ शाला में प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगा। सोमवार को महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में आश्रम की यज्ञ शाला में संग्रहमख ललिताम्बा महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ। अनेक श्रद्धालु इस महायज्ञ में यजमान बनकर आहुतियाँ समर्पित करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें