इंदौर से मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा में मातृशक्ति भक्ति भाव में डूबी रही
अनिल बागोरा-महेश जोशी
इंदौर.
ब्रह्मलीन श्री हेमराजजी एवं श्रीमती कंकू देवी पुरोहित ट्रस्ट के तत्वावधान में पालीवाल ब्राह्मण समाज की लगभग 150 से अधिक मातृशक्ति का जत्था मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए इंदौर से रवाना होकर आज मथुरा पहुंचा. कल एक जत्था इंदौर से वहीं दूसरा जत्था उदयपुर, राजस्थान से आज 20 अगस्त 2025 को ट्रेन यात्रा करके मथुरा-वृंदावन की ओर प्रस्थान किया.
माँ अहिल्या की धरती से इंदौर रेलवे स्टेशन पर पालीवाल समाज की महिलाओं का जत्था का स्वागत, सत्कार पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर सचिव श्री ललित पुरोहित एवं सुरेश जोशी, हीरालाल जोशी (पप्पू भाई), हरलाल पालीवाल आदि ने उपरना पहनाकर सम्मान स्वागत किया.
तीन दिवसीय यात्रा दिनांक 20 से 22 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही हैं. यात्रा का मुख्य उदे्श्य यहां है कि समाज की मातृशक्ति भी शाक्तिशाली बनकर आत्मनिर्भर बने और धार्मिक सामाजिक कार्य सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें.
इस दौरान तीर्थ यात्री मथुरा, वृंदावन, गोवर्धननाथ एवं रमणरेती जैसे पावन स्थलों के दर्शन धर्मप्रेमी यात्रीगण करेगें. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के भाणा निवासी और आयोजन समिति के संयोजक श्री वासुदेव पुरोहित एवं वरर्दीशंकर पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि यात्रा हेतु केवल 251 रुपए निर्धारित शुल्क जमा कराया गया, ब्रह्मलीन श्री हेमराजजी एवं श्रीमती कंकू देवी पुरोहित ट्रस्ट प्रथम बार मातृशक्ति को यात्रा के माध्यम से जोड़ा गया और उन्होंने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराकर यात्रा में शामिल होने के अपनी ओर सहमति प्रदान की.
सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी की पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुखलाल जोशी, कैलाश जोशी, वासुदेव पुरोहित, वर्दीशंकर पुरोहित, अनिल बागोरा (पालीवाल वाणी प्रबंध संपादक), कैलाश पालीवाल, राजेंद्र जोशी, श्रवण जोशी(पा.स.दर्पण संपादक) महेश जोशी, हेमंत पुरोहित सहित कई समाज बंधुओं की गरिमापूर्ण मौजूदगी ने यात्रा संगम को यादगार बना दिया.
● वाहन नंबर 1
● वाहन नंबर 2
● वाहन नंबर 3
● वाहन नंबर 4
● वाहन नंबर 5
● वाहन नंबर 6
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक