📅 Monday, 09 November 2026 | 02:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव पोरवाड़ भवन में संपन्न हुए : नमीष जैन टेमी चौथी बार पुनः अध्यक्ष

📅 28 July 2025, 01:33 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव पोरवाड़ भवन में संपन्न हुए : नमीष जैन टेमी चौथी बार पुनः अध्यक्ष
Jain wani : दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव पोरवाड़ भवन में संपन्न हुए : नमीष जैन टेमी चौथी बार पुनः अध्यक्ष

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

दिगंबर जैन पोरवाड समाज इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज भवन में हुए इस प्रतिष्ठा आत्मक चुनाव में समाजसेवी गुरु भक्त नमीष  जैन चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष  घोषित किया गया।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर पोरवाड़ समाज के वरिष्ठ समाज जनों ने बताया की यह इंदौर शहर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी व्यक्ति को चौथी बार पुनः अध्यक्ष जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया गया ये  उनके तीन कार्यकाल की स्वर्णिम उपलब्धि के मद्देनजर समाज जनों ने उन्हें सर्वानुमति से समाज का पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की सहमति प्रदान की.

इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष नमीष जैन टेमी ने कहा कि मैं समाज के विकास की गति बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहुगा. इस चुनावी प्रक्रिया में नमीष जैन टेमी ने श्रेष्ठी जैन को सचिव और आतिश जैन मोहना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर चुनाव संचालक मंडल में सुनील जैन, ईशान सुदर्शन जटाले, रमेश चंद जैन को चुनावी गतिविधियां संचालित किए जाने के लिए नियुक्त किया गया था.

इस चुनाव में नमीष जैन के निर्वाचित होने पर समाज जनों में अपार हर्ष व्याप्त है, पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के बंधुओं ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मीठाई खिलाई. यह उल्लेखनीय है कि तीन बार के अध्यक्षीय कार्यकाल में नमीष जैन टेमी जन जन चहते बनकर पुनः चोथी बार अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया.

आप अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ मंच के संरक्षक भी है. आपके पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, नरेंद्र वेद, मंयक जैन, नकुल पाटोदी एवं पुष्पा कासलीवाल, शाकुतला वेद, रेखा जैन श्रीफल आदि दिगंबर जैन समाज जन ने बंधाई एवं शुभकामनाएं दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें