📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : इंदौर को मिलेगा स्वच्छ वायु अवार्ड, महापौर दिल्ली रवाना

📅 10 September 2025, 12:53 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : इंदौर को मिलेगा स्वच्छ वायु अवार्ड, महापौर दिल्ली रवाना
indoremeripehchan : इंदौर को मिलेगा स्वच्छ वायु अवार्ड, महापौर दिल्ली रवाना

वेटलैंड सिटी का प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे केंद्रीय मंत्री

इंदौर. देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लगातार हासिल कर रहे इंदौर को अब स्वच्छ वायु अवार्ड से भी नवाज़ा जाएगा। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंगलवार को सुबह दिल्ली रवाना हुए। राजधानी दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दोपहर एक बजे आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

महापौर के साथ एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू और अश्विनी शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। महापौर भार्गव ने कहा कि “शहर को स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। यह सम्मान इंदौर की जनता की जागरूकता और सहभागिता का परिणाम है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यूनाइटेड नेशंस द्वारा इंदौर को वेटलैंड सिटी का दर्जा दिया गया है। इस प्रमाणपत्र को भी औपचारिक रूप से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। महापौर ने कहा कि एक साथ दो बड़े पुरस्कार मिलना इंदौर के लिए गर्व और खुशी की बात है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें