📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : इंदौर पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर–7049107620 पर आई 28 शिकायतें, त्वरित निराकरण किया

📅 26 September 2025, 01:20 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : इंदौर पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर–7049107620 पर आई 28 शिकायतें, त्वरित निराकरण किया
indoremeripehchan : इंदौर पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर–7049107620 पर आई 28 शिकायतें, त्वरित निराकरण किया

◆ पुलिस द्वारा अधिकतर का त्वरित निराकरण कर, किया जा रहा है बेहतर यातायात प्रबंधन का हरसंभव प्रयास

इंदौर. शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है, ताकि आम नागरिकगण यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की सूचना दे सकें।

उक्त शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित निराकरण कर जाम हटवाया गया, दुकानों व ठेले आदि कारण जो यातायात व्यवस्था में परेशानी आ रही थी उसको भी व्यवस्थित कर, दुकानदारों  को सही तरीके से पार्किंग व यातायात बाधित नही करने के बारे में सख्त हिदायत दी गई। साथ ही लेफ्ट टर्न बाधित, रांग साइड आने वाले, नो एंट्री तथा गलत पार्किंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है और शिकायतों पर लगातार उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 23.09.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 28 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर का त्वरित निराकरण किया गया है। जिनमें कुछ इस प्रकार की शिकायते आई- 

1. रॉग साइड वाहनो का आगमन।

2. लेफ्ट टर्न बाधित के सम्बन्ध में।

3. दुकानो के सामने वाहन पार्किंग जिससे यातायात बाधित होना।

4. भारी वाहनो के संचालन पर रोक के सम्बन्ध में। 

5. जाम लगने के सम्बन्ध में। 

6. नो पार्किंग  में वाहन लगाने के सम्बन्ध में। 

7. अवैध कब्जा करने के सम्बन्ध में। 

8. तेज रफ्तार से वाहन चलने के सम्बन्ध में। 

9. बीआरटीएस मे वाहनो के संचालन के सम्बन्ध में। 

10. ठेले वालो के कारण यातायात बाधित होना।

आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620  पर सूचना दें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें