Monday, 02 March 2026

इंदौर

indoremeripehchan : नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक : अन्नपूर्णा थाना और जेन्युन नशा मुक्ति केंद्र का आयोजन

indoremeripehchan.in

▪️अनिल पुरोहित...✍️ 

इंदौर. रविवार शाम अन्नपूर्णा थाने के पास नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर जेन्युन नशा मुक्ति केंद्र भंवरकुआ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. 

केंद्र के परमजीत सिंह मैकेन ने बताया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. नशे के विरुद्ध आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए आम लोगों के बीच नाटक की मंचन कर नशे के बुरे प्रभाव और किस प्रकार नशे से मुक्ति हो यही, प्रदर्शित किया गया. 

इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित कर इस अभियान से जुड़ने की अभिनव पहल की और नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News