indoremeripehchan : मामा के घर भांजे ने की थी चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश एक्सप्रेस
इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में मामा के घर चोरी करने वाले भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए, जेवरात बरामद कर लिया गया है. पुलिस उससे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है .
थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि फ़रियादी दीपा परमार निवासी शांतिनगर ने आजाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 9 अगस्त 2025 को घर पर ताला लगाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने गांधी नगर चले गए थे. अगले दिन वापस लौटे ते मकान का ताला टूटा था और अलमारी में रखे उसके जेवरात गायब थे. इस पर आजाद नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया.
थाना प्रभारी तिलक करोले के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने जांच की तो पता चला कि एक लड़का उनके घर आता-जाता है, संभवत उसने ही वारदात को अंजाम दिया है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया गिरफ्त में आए, बदमाश का नाम गोविंद पिता पन्नालाल मालवीय निवासी अमझेरा है.
पुलिस ने उसके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं, आरोपी महंगी शराब पीने का आदी है और इसलिए ही उसने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक