इंदौर : सरेराह गुंडागर्दी, मंदिर से लौट रही युवती को मनचलों ने छेड़ा
इंदौर : यह इंदौर शहर में खुल्ले आम गुंडा गिर्दी का गदर मचा रखा हैं. पुलिस अपना काम पूरी तरहा ईमानदारी से कर रही हैं, लेकिन कुछ मनचले शहर की फिजा खराब करने में लगे हैं. एक मामला प्रकाश में आया है कि सरेराह मनचलों की गुंडागर्दी का एक वाकया बाणगंगा क्षेत्र में देखने को मिला। मंदिर से लौट रही युवती को मनचलों ने छेड़ा, भाई ने विरोध किया तो उसे पीट दिया।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती की शिकायत पर गणेशधाम के दिलीप, पवन, अजय, सोहन सभी निवासी गणेशधाम सहित अर्जुन तथा सोहन के खिलाफ कार्रवाई की है। युवती भाई और बहन के साथ बिजासन मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। लवकुश चौराहे के पास युवती को देख अर्जुन और उसके साथियों ने कमेंट्स करना शुरू किए, जिसका युवती ने विरोध किया तो युवती को मनचलों ने बाल पकड़कर पीटा। उसके साथ छेड़खानी भी की। बाद में युवती की मदद के लिए उसका भाई आया तो उसे भी पीटा। मौके पर भीड़ जमा हुई तो सभी मनचले भाग गए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य