Indore press club : अखबार ग्राहक नहीं बल्कि पाठक को ध्यान में रखकर प्रकाशित हों : विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम
श्री गौतम ने श्रेष्ठ रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी स्पर्धाओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
इंदौर : (Ayush paliwal) मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि पत्रकारिता समाज की वेदनाओं की प्रवक्ता है. वह समाज का आईना है. उन्होंने आग्रह किया कि आज के दौर में सकारात्मक पहलूओं को भी सामने लाने की जरूरत है. श्री गौतम ने कहा कि इंदौर की पत्रकारिता ने देश में उच्च पत्रकारिता के बेहतर मापदण्ड तय किये है. देश में इंदौर की पत्रकारिता का विशेष स्थान है.
श्री गौतम आज यहां इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह और व्याख्यान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. इस अवसर पर विधायक द्वय श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ तथा श्री आकाश विजयवर्गीय, अमर उजाला डिजीटल के संपादक तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री जयदीप कर्णिक, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष श्री दीपक कदम, महा सचिव श्री हेमंत शर्मा भी मौजूद थे. स्व. श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा, मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री प्रभाष जोशी स्मृति विशेष रिपोर्टिंग स्पर्धा, पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. श्री लक्ष्मणसिंह गौड़ की स्मृति में दो फोटोग्राफी स्पर्धाओं के विजेताओं को विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम द्वारा पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में ‘वक्त की कसौटी पर मीडिया की विश्वसनीयता’ विषय पर परिसंवाद भी आयोजित किया गया. इस परिसंवाद में विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार श्री जयदीप कर्णिक ने किया.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका