📅 Saturday, 31 October 2026 | 08:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.50 ▲ +308.50 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
इंदौर

indore news : घर-घर चौबीस घंटे बिजली में लाइनमैनों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण

📅 04 March 2024, 11:22 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : घर-घर चौबीस घंटे बिजली में लाइनमैनों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण
indore news : घर-घर चौबीस घंटे बिजली में लाइनमैनों का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण

● लाइनमैन सम्मान समारोह में बोले प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर

इंदौर : बिजली विकास के लिए बहुत जरूरी है, बिजली वितरण व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण कार्य लाइनमैन का होता है, लाइनमैन ही बिजली वितरण व्यवस्था की रीढ़ है। चाहे ग्रिड का काम हो या ट्रांसफार्मर का, लाइनों का कार्य हो या फिर उपभोक्ता के यहां लगे मीटर तक का कोई कार्य हो, सभी में लाइनमैनों की भूमिका अहम होती है। चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लाइनमैनों के समर्पण भाव का मैं वंदन, अभिनंदन करता हूं।

उक्त विचार हैं मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के। श्री तोमर सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर बिजली कंपनी के इंदौर ग्रामीण वृत्त द्वारा आयोजित लाइनमैन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। श्री तोमर ने कहा कि चाहे बारिश हो या फिर भीषण गर्मी, अथवा कड़ाकेदार सर्दी.. लाइनमैन बहुत मेहनत कर दूसरे के घर रोशन करने के लिए अपना समर्पण दिखाता है।

लाइनमैनों को सम्मानित कर मैं स्वयं बहुत सुकून एवं प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। आयोजन में ग्रामीण वृत्त के  सर्वश्री भविष्य मेवाडा, विनोद नापित, राजेश पाटीदार, संजय ठाकुर,  राकेश बोरदिया, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, देवीसिंह,  राकेश सेजवार, सरदार सिंह , वामन निकाजू, ज्ञानेंद्र विठले, रमेश चन्द्र कुकडे प्रतिक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंटकर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।

पुरस्कार पाकर लाइनमैनों के चेहरे खिल उठे।  इस अवसर पर चोईथराम अस्पताल की विशेषज्ञ डॉ. शोभा चामनिया ने जलने एवं अन्य दुर्घटनाओं के दौरान सावधानियां, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में बताया। आय़ोजन में मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य, निदेशक श्री पुनीत दुबे, श्री सचिन तालेवार, मुख्य अभियंता श्री एसआर बमनके, अधीक्षण यंत्री श्री सुधीर आचार्य, संयुक्त सचिव श्री संजय मालवीय, श्री तरूण उपाध्याय इत्यादि भी मौजूद रहे। संचालन एवं कार्यक्रम की सिलसिलेवार प्रस्तुतियां श्रीमती सपना दामेशा एवं श्रीमती शालिनी धनगर ने दी। आभार माना कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक रंजन ने। सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया।

● शहर के 12 लाइनमैनों का अभिनंदन

ग्रामीण वृत्त के साथ ही इंदौर शहर वृत्त का भी लाइनमैन सम्मान समारोह गरिमामय आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित साउथ एवेन्यू होटल में हुआ। आयोजन में शहर अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा, कार्यपालन यंत्रीगण सर्वश्री श्रीकांत बारस्कर, रामलखन धाकड़, विनय प्रताप सिंह, डीके तिवारी, योगेश आठनेरे, राजेश दुबे, अरविंद सिंह, अनिल व्यास आदि की मौजूदगी में हुआ। शहरी क्षेत्र के  सर्वश्री गोपाल हिन्दूसिंह चौधरी, महेश भदोरिया, परसराम मौर्य, बलराम पाल, राधेश्याम दरियाव,  रंजन मंगल यादव, विक्रम पीराजी,  अर्जुन पवार,  अर्जुन पटेल, ललित कौशल, रामराज यादव, सचेन्द्र चौरसिया का अभिनंदन किया गया। लाइनमैनों ने अपने कार्य को लेकर अनुभव शेयर किए। सुरक्षा संकल्प भी दिलाया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें