📅 Wednesday, 23 September 2026 | 11:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,846.74 ▲ +317.66 (+0.43%) निफ्टी 50: 23,429.30 ▲ +100.30 (+0.43%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,080 🥈 चांदी (1kg): ₹250,700 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : शनि देव की पालकी जहां-जहां पहुंची दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े : पश्चिम क्षेत्र में धर्ममय माहौल, स्थापना महोत्सव का समापन

📅 19 January 2025, 10:49 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : शनि देव की पालकी जहां-जहां पहुंची दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े : पश्चिम क्षेत्र में धर्ममय माहौल, स्थापना महोत्सव का समापन
Indore News : शनि देव की पालकी जहां-जहां पहुंची दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े : पश्चिम क्षेत्र में धर्ममय माहौल, स्थापना महोत्सव का समापन

इंदौर. उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम में तीन दिवसीय 14वें स्थापना महोत्सव के अंतर्गत निकली भव्य एवं विशाल पालकी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी यात्रा के रास्ते में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया एवं शनिदेव के दर्शन कर लाभ उठाया। भव्य पालकी में श्रद्धालु भगवान शनिदेव के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

धाम के मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि संध्या 7:00 बजे भगवान शनिदेव की भव्य पालकी यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। यात्रा में भगवान शनिदेव की मूर्ति को भक्तिभाव के साथ पालकी में विराजमान किया गया। यह यात्रा उषा नगर, उषा नगर एक्सटेंशन, दशहरा मैदान क्षेत्र में भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

पूरी यात्रा के दौरान भक्तगण भगवान शनिदेव की पालकी के साथ झूमते-नाचते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के प्रारंभ में ढोलक की आवाज से अलग ही समां बंधा हुआ था। प्रारंभ में भक्तगण मंदिर का झंडा साथ लेकर चल रहे थे। यात्रा के समापन पर मंदिर में 51 दीपकों से भगवान की महाआरती की गई, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा, पार्षद मुद्रा शास्त्री, पार्षद राजू भदौरिया, पार्षद योगेश गेंदर, हरि अग्रवाल, मुकेश झांझोट, जसराज मेहता, मंडल अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, भाजपा विधानसभा 2 युवा मोर्चा प्रभारी अमन यादव, छिंदवाड़ा के आनंद बक्शी, कांग्रेस नेता पवन सज्जन सिंह वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पालीवाल, कमल शुक्ला भाजपा नेता, भाजपा नेता मोहन राठौड़, टीकमगढ़ सरपंच प्रमोद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं मुंबई से आए फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया।

लक्ष्मीनारायण यज्ञ की पूर्णाहुति

महोत्सव के अंतिम दिन प्रातः 8:00 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य पं. महेंद्र दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञ प्रारंभ किया, जिसमें गणपति अंबिका पूजन, षोडश मातृका पूजन, कलश देवता, वरुण देवता, प्रभु शनिदेव, दत्तात्रेय भगवान, और लक्ष्मीनारायण भगवान का अभिषेक किया गया।

यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विष्णु सहस्त्रनाम, लक्ष्मी सहस्त्रनाम, "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" और "ॐ महालक्ष्मी नारायणाय नमः" मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित कीं। इसके साथ ही पुरुष सूक्त और श्री सूक्त का विशेष पाठ भी संपन्न हुआ। 251 से अधिक भक्तों ने आहुतियां प्रदान की। 

दोपहर 2:00 बजे पूर्णाहुति और महाआरती के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इसी के साथ तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इस महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। मंदिर समिति और आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें