Indore news : प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बदलेगी वीआईपी प्रवेश व्यवस्था
इंदौर.
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में विशेष अभिषेक, पूजन के लिए प्रवेश करने वाले भक्तों के प्रवेश की व्यवस्था को अब बदला जाएगा. आए दिन वीआईपी द्वार में प्रवेश करने को लेकर होने वाले विवाद को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था को बदला जाएगा.
खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने पालीवाल वाणी को बताया कि वर्तमान में मंदिर के ठीक दाईं ओर अभिषेक पूजन के लिए भक्तों को प्रवेश दिया जाता हैं. इन दिनों मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं. और आए दिन यहां विवाद की स्थिति निर्मित होती हैं.
जिसे देखते हुए अब भक्तों को अभिषेक और पूजन के लिए मंदिर के पिछले भाग में बने शिव मंदिर के सामने से प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए मंदिर के दाहिनी ओर से शिव मंदिर तक रेलिंग लगाई जाएगी. पंडित अशोक भट्ट ने आगे बताया कि यह व्यवस्था अभी प्रयोग के तौर पर की जाएगी. अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे स्थाई कर दिया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित