📅 Saturday, 19 September 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
इंदौर

Indore News : संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप की मेजबानी में दो दिवसीय ‘दीदीजी का ब्यावला’

📅 09 January 2024, 01:16 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप की मेजबानी में दो दिवसीय ‘दीदीजी का ब्यावला’
Indore News : संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप की मेजबानी में दो दिवसीय ‘दीदीजी का ब्यावला’

इंदौर :

छोटा बांगड़दा रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप की मेजबानी में दो दिवसीय ‘दीदीजी का ब्यावला’ का आयोजन समाजसेवी सीता-जगदीश बाबाश्री के आतिथ्य में किया।

इस अवसर पर ब्याह से संबंधित सभी परंपरागत मारवाड़ी रस्मों का पालन भी धूमधाम से किया गया। इनमें मेहंदी, हल्दी, दादी संगीत, बैंडबाजें, बारात और अन्य सभी रस्मों का पालन भी हुआ। शहर के विभिन्न अग्रवाल संगठनों से जुड़े समाजबंधु बड़ी संख्या में मेहमान बनकर शामिल हुए।

दूसरे दिन सोमवार को प्रख्यात मंगल पाठ वाचक कुंदन मिश्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी में मंगल पाठ किया। संस्था अग्र मिलन कपल्स ग्रुप की संस्थापक तृप्ति-अरुण गोयल ने सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप चुनरी भेंट की। संस्था के अध्यक्ष मुक्ति-गोपाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों को बधाई बांटी तथा महामंत्री सीमा-उमेश ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें