indore news : मिलावटखोरों के खिलाफ इंदौर कलेक्टर ने मोबाईल वाट्सएप नं. 9406764084 जारी किया
इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी माँ अहिल्या की पावन नगरी इंदौर शहर मिलावट की राजधानी बनती जा रही हैं. हाल ही में हुई छापेमारी में यहां पर खाद्य पदार्थों में घातक केमिकल मिलाने की बात भी सामने आई थी.
इन सभी को देखते हुए अब कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक नया वाट्सअप मोबाईल नंबर 9406764084 जारी कर दिया है, इस हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर/एप में कोई भी नागरिक मिलावट संबंधी सूचनाएं दे सकते हैं. जिस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करेगी.
जिला समिति बैठक में फैसला
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि असुरक्षित तथा अमानक खाद्य पदार्थों का निर्माण और विक्रय करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी कायम किए जाएंगे. मिलावट से मुक्ति अभियान को गति देकर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य