Indore News : इंदौर के इतिहास में पहली बार शहर की सड़को पर दौड़ेगी डबल डेकर बस
📅 20 October 2024, 12:52 AM
•
✍️ Ayush paliwal
•
⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
Ayush paliwal
भारत में डबल डेकर बसों की हो रही है वापसी.
इंदौर की सड़कों पर शानदार मौजूदगी दर्ज होगी.
इंदौर. अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा जल्द ही शहर की सड़कों पर डबल डेकर ईवी बसों का संचालन किया जाएगा. इन्हीं में से कुछ बसों का उपयोग इंदौर दर्शन के लिए भी किया जाएगा. लंबे समय से इंदौर में डबल डेकर बस चलाने को लेकर प्रयासरत महापौर पुष्यमित्र भार्गव सफल हो गए है.
इंदौर की सड़को पर पहली बार डबल डेकर बस दिखाई देगी. डबल डेकर बस को लेकर शहरवासियों का इंतज़ार खत्म होने वाला है. बस इंदौर पहुँच गई है, जिसको जल्द ही ट्रायल रन पूरा होने एवं रूट तय कर शहरवासियों को विधिवत समर्पित किया जाएगा. बस की लंबाई 9 मीटर है, जबकि ऊंचाई लगभग 15 फिट वहीं बस में 60 यात्री एक साथ बैठ कर सफर कर पाएंगे.
इंदौर में डबल डेकर बसें चलने वाली हैं...!
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के लोकप्रिय युवा समाजसेवी और 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के संयोजक श्री ऋषभ बागोरा का जन्मदिन आज