Indore News : इंदौर जीपीओ में डेडिकेटेड पार्सल बुकिंग काउंटर एवं पार्सल पैकेजिंग यूनिट का शुभारम्भ
इंदौर :
जीपीओ इंदौर में डेडिकेटेड पार्सल बुकिंग काउंटर एवं पार्सल पैकेजिंग यूनिट का शुभारम्भ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल म.प्र.परिमण्डल,भोपाल श्री विनीत माथुर तथा सुश्री प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र, इंदौर के करकमलों द्वारा किया गया।
श्री माथुर द्वारा डेडिकेटेड पार्सल बुकिंग काउंटर एवं पार्सल पैकेजिंग यूनिट की उपयोगिता के बारे में बताया गया कि, आमजन को एक ही छत के नीचे कम मूल्य में पैकेजिंग की अच्छी सुविधा तथा देश-विदेश में भेजे जाने वाले पार्सल की बुकिंग हेतु परेशान नहीं होना होगा । अब से विशेष डेडिकेटेड पार्सल बुकिंग काउंटर पर बुकिंग के साथ ही सुलभ पैकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही अपील भी की गई कि, आमजन इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ लेवें।
इस अवसर पर श्री पवन डालमिया, निदेशक डाक सेवाएं( मुख्यालय) म.प्र.परिमंडल, श्री शिवांसु कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण, इंदौर नगर मंडल एवं मोफसिल संभाग के अधिकारीगण, वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जीपीओ तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नगर निगम इंदौर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों की खोली पोल : घटिया निर्माण ! सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला?
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे