📅 Thursday, 29 October 2026 | 07:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,100 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore news : ई-ब्लड बैंक ऐप के जरिये जुड़ेंगे देश के सभी रक्तदाता

📅 11 June 2023, 03:45 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : ई-ब्लड बैंक ऐप के जरिये जुड़ेंगे देश के सभी रक्तदाता
Indore news : ई-ब्लड बैंक ऐप के जरिये जुड़ेंगे देश के सभी रक्तदाता

इंदौर :

  • इंदौर सहित देशभर के रक्तदाताओं को एक-दूसरे से जोडऩे अथवा एक ही प्लेटफार्म पर लाने के लिये नई पहल के अंतर्गत 14 जून को वल्र्ड ब्लड डोनर्स -डे, मतलब विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं को संगठित करने की शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा इसी दिन जनता में रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तदान शिविर लगाकर रक्त संग्रह के अलावा, ऐप्स के जरिये रक्तदाताओं के पंजीयन भी किये जाएंगे।
  • एमवाय हॉस्पिटल ब्लड बैंक के मुख्य अधिकारी डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान इस बार 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर वन नेशन-वन प्लेटफार्म की थीम के आधार पर ई-ब्लड बैंक एप्लीकेशन (ई-रक्त कोष पोर्टल) के माध्यम से इंदौर सहित देशभर के ब्लड बैंक डोनर्स को एकजुट करने के लिए रक्तदाताओं का पंजीयन किया जायेगा। पंजीयन का उद्देश्य सारे रक्तदानदाताओं को एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म से जोडऩा है। इस मुहिम पर अब जिला प्रशासन भी निगरानी रखेगा।

    रक्तदाता दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों, प्राथमिक व सामुदायिक, स्वास्थ्य केंद्र, सिविल डिस्पेंसरी, जिला अस्पतालों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे , जहां पर ब्लड ग्रुप टेस्टिंग व ब्लड डोनेशन साथ जरूरतमंदों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान की शपथ दिलाकर उनका पंजीयन किया जायेगा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें