Indore News : 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक रद्द रहेंगी 24 ट्रेनें, नर्मदा और भोपाल एक्सप्रेस भी शामिल : जानिए ट्रेन रद होने की तिथि
इन्दौर.
बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत नौरोजाबाद स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए स्टेशन के यार्ड का मॉडिफिकेशन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक अलग-अलग तिथि में 24 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। हालांकि जब कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद ट्रेनों की गति बढ़ेगी और यात्रियों को परिचालन को लेकर आने दिक्कत नहीं होगी।
अभी परेशानी, आगे सुविधा
रेलवे ने बताया कि यह कार्य 24 से 30 नवंबर 2024 तक चलेगा। बिलासपुर-कटनी तीसरी लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना को अलग- अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।
लाइन बिछाने के साथ ही उसे इस सेक्शन में पड़ने वाले स्टेशनों से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि परियोजना पूरी करने के लिए ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ रहा है।
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन एक व्यस्त रेल मार्ग है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि और ट्रेनों की समयबद्धता में भी वृद्धि होगी। इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है।
जानिए ट्रेन रद होने की तिथि
सात दिन परिवर्तित मार्ग से चलेगी बरौनी एक्सप्रेस
23 से 29 नवंबर तक 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर- नैनपुर- बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी। 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. का शक्ति, भक्ति और सख्ती विषय पर संवाद एवं सम्मान : गरबा देखने जाना हो तो पहले गौमूत्र का सेवन करें मुस्लिम : नाजिया इलाही खान
सेंट जॉर्ज हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा की पाठशाला : स्काउट-गाइड कैडेट्स भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में देंगे योगदान
फर्जी डिग्री पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर FIR के आदेश : ₹100 करोड़ से अधिक वेतन की होगी रिकवरी : इंदौर तो सिर्फ झांकी है, पूरा MP बाकी
आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!