📅 Sunday, 01 November 2026 | 10:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : दिसंबर माह में लगातार 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज आए, आज से बाजार 10 बजे तक खुलेगे

📅 07 December 2020, 01:46 AM • ✍️ Pulkit Purohit-Ayush Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना अपडेट : दिसंबर माह में लगातार 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज आए, आज से बाजार 10 बजे तक खुलेगे
इंदौर कोरोना अपडेट : दिसंबर माह में लगातार 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज आए, आज से बाजार 10 बजे तक खुलेगे

इंदौर । (प्रथम जोशी-विवेक कुशवाह...✍️) सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 6 दिसंबर 2020 रविवार को इंदौर में 509 नए संक्रमित मरीज पॉजिटिव के मामले सामने आए वही दिसंबर माह में लगातार 500 से अधिक संक्रमित मरीज समाने आने के बाद भी इंदौर वाले लापरवाह बने हुए है। शादी, पार्टी में बढ़ती भीड़ और गाइड लाइन का दिन भर उल्लंघन होने के बाद इंदौर शहर का भगवान ही मालिक बन गया। आज से फिर एक बार बाजार रात्रि 10 : 00 बजे तक बाजार खोलने के आदेश जारी किए गए, देखा जाए तो इंदौर को एक प्रयोगशाला के रूप में मनमर्जी से काम हो रहा है, जिसको जैसा अच्छा लगता है, वो अपनी बात इंदौर की जनता पर थोप रहा है। कल प्राप्त  पॉजिटिव सेंपल की संख्या 509 है। 4823 टेस्ट किए गए सैंपल जांच संख्या, पीसीआर सैंपल संख्या 2581 है। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 4273 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 45960 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 34 है। कल तक कुल 787 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 5157 हो गई है। 198 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 39996 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 543747 तक पहुंच गई। जनता से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर बाहर लिकले, सामुहिक आयोजन से दुरी बना कर चले...आज है तो कल है, की तर्ज पर शासन के निर्देशानुसार गाइडलाइन का पालन करें।

Pulkit Purohit-Ayush Paliwal

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें