📅 Wednesday, 11 November 2026 | 04:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +78.65 (+0.10%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,380 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,900 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

सबसे पहले पीथमपुर से पेपरलैस बिजली बिल जारी होंगे

📅 21 March 2022, 11:05 PM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सबसे पहले पीथमपुर से पेपरलैस बिजली बिल जारी होंगे
सबसे पहले पीथमपुर से पेपरलैस बिजली बिल जारी होंगे

पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 18000 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर जुटाए : 135 शहरों में सबसे पहले पीथमपुर का पायलेट प्रोजेक्टर के लिए चयन

इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को हाइटेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। मोबाइल पर उपभोक्ता सेवाओं को और बढ़ाते हुए अब अप्रैल से बिजली बिलों की पीडीएफ भी प्रदान का जाएगी। बिजली कंपनी के 135 शहरों में सबसे पहले पीथमपुर का पायलेट प्रोजेक्टर के लिए चयन हुआ है। यहां पेपरलैस बिजली बिल प्रदान किए जाएंगे। पीथमपुर शहर के सभी 18 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल खातों से मोबाइल नंबर जोड़ दिए गए है। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि पायलेट प्रोजेक्ट के लिए पीथमपुर शहर का चयन हुआ है। यहां अप्रैल से सभी बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर बिजली बिलों की पीडीएफ मिलेगी। जिन उपभोक्ताओं ने ई मेल एड्रेस दिए है, उन्हें ई मेल पर भी बिजली बिल मिलेगा। पीथमपुर में अप्रैल माह में पूर्ववत बिजली बिजली बिल वितरण व्यवस्था नहीं की जाएगी। यदि नई बिल व्यवस्था में किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी आती है, तो बिजली वितरण केंद्र के कर्मचारी उनकी पूरी मदद करेंगे। यदि विशेष परिस्थिति में कोई बिजली वितरण केंद्र आकर बिल के प्रिंट की मांग करता है, तो उसके कम्प्यूटर से बिल प्रिंट प्रदान किया जाएगा। पीथमपुर में पेपरलेस बिजली बिल की व्यवस्था के लिए इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री श्री डीएन शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री टीसी चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें