📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

सीएम यादव ने अरब संसद अध्यक्ष को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता, मिला निवेश का भरोसा

📅 14 July 2025, 11:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सीएम यादव ने अरब संसद अध्यक्ष को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता, मिला निवेश का भरोसा
सीएम यादव ने अरब संसद अध्यक्ष को दिया मध्यप्रदेश आने का न्यौता, मिला निवेश का भरोसा

इंदौर/दुबई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दुबई प्रवास के दौरान रविवार को अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी और आगामी एनर्जी समिट में आमंत्रित किया।

यामाहि बोले - मध्यप्रदेश में निवेश को तैयार हैं

अल यामाहि ने मध्यप्रदेश में दीर्घकालिक निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आत्मीयता से “उम्म-ए-अली” कहकर संबोधित किया, जिससे सीएम भावुक हो उठे। उन्होंने डॉ. यादव और उनके परिवार को अपने घर पर आने का न्योता भी दिया।

उद्योग, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्रों में बताए अवसर

सीएम यादव ने बैठक में बताया कि मध्यप्रदेश को दुनिया की टाइगर कैपिटल और सबसे स्वागतयोग्य राज्य माना जाता है। उन्होंने फार्मा, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म, हरित ऊर्जा और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की जानकारी दी।

भारत-अरब देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सहमति

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने लोगों और उत्पादों की आवाजाही को आसान बनाने पर भी सहमति जताई। यह मुलाकात प्रदेश में वैश्विक निवेश की दिशा में एक और बड़ा कदम मानी जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें