📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

वी-वन हॉस्पिटल के सहयोग से बेसिक ट्रामा एवं सीपीआर व लाइफ सपोर्ट हेल्थ टॉक संबंधित ट्रेनिंग का सेमिनार

📅 17 December 2022, 01:08 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वी-वन हॉस्पिटल के सहयोग से बेसिक ट्रामा एवं सीपीआर व लाइफ सपोर्ट हेल्थ टॉक संबंधित ट्रेनिंग का सेमिनार
वी-वन हॉस्पिटल के सहयोग से बेसिक ट्रामा एवं सीपीआर व लाइफ सपोर्ट हेल्थ टॉक संबंधित ट्रेनिंग का सेमिनार

इंदौर : किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य से पुलिस मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है जिसमें पुलिस की डायल-100 एफआरवी सेवा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किसी अप्रिय घटना/ दुर्घटना आदि की स्थिति में कई बार पीड़ित को समय पर चिकित्सा सहायता नही मिल पाती है, जिसके कारण पीड़ित की हालत गम्भीर अवस्था में पहुंच जाती है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए, ऐसी स्थिति में पीड़ित को समय पर कम से कम प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो जाये, इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में, आज दिनांक 16.12.22 को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन व यातायात से आए पुलिसकर्मियों तथा डायल 100 के पायलट और स्टाफ के लिए के लिए वी-वन हॉस्पिटल के सहयोग से, बेसिक ट्रामा एवं सीपीआर व लाइफ सपोर्ट हेल्थ टॉक संबंधित एक ट्रेनिंग का सेमिनार आयोजित किया गया।

पुलिस उपायुक्त (आसूचना/मुख्यालय) श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त सेमिनार में प्रमुख रूप से वी-वन हॉस्पिटल के डॉक्टर श्री दीपेश कोठरी, डॉक्टर तन्मय चौधरी और उनकी पूरी टीम ने किसी दुर्घटना या अप्रिय स्थिति में, हम किस प्रकार पीड़ितों को जल्द से जल्द प्राथमिक स्तर की चिकित्सा सहायता कर सकते है व कैसे हम उनकी जान बचाने में मददगार बन सकते है उपरोक्त ट्रेनिंग दी गयी व इस दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में भी बताया गया। साथ ही हमे अपने ह्‌द्‌य को स्वस्थ रखने के लिये किस प्रकार की जीवनशैली अपनाना चाहियें, उसकों ध्यान में रखने वाली बातों से भी अवगत करवाया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अति. पुलिस उपायुक्त (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर श्री रुपेश द्विवेदी की उपस्थिति में इंदौर शहर में संचालित एफआरवी डायल-100 के पायलट्‌स व पुलिस स्टाफ एवं यातायात पुलिस कर्मियों ने उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें