जनवरी के प्रथम सप्ताह में सभी नोटरीयों को वार्षिक विवरण आनलाइन जमा करना जरूरी है...
भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोटरीयों को साल-भर में किये गये नोटरी कार्यों का वार्षिक विवरण प्रस्तुत करना जरूरी है...
इन्दौर.
इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया है कि भारत सरकार के नोटरी सेल द्वारा दिनांक 23/12/2025 को एक सूचना जारी कर भारत सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए सभी नोटरीयों का ध्यान "नोटरी नियम-1956" के नियम -14 की ओर आकर्षित किया है।
जिसके अनुसार प्रत्येक नोटरी के लिए पिछले वर्ष के दौरान किए गए नोटरी कार्यों का वार्षिक विवरण निर्धारित प्रपत्र में आनलाइन जमा करना अनिवार्य है। वर्ष 2025 से आगे का वार्षिक विवरण केवल नोटरी पोर्टल पर आनलाइन ही स्वीकार किए जायेंगे।
नोटरी पोर्टल https://notary.gov.in वार्षिक विवरण आनलाइन जमा करने के लिए विस्तृत मानक परिचालन प्रक्रिया SOP शीघ्र ही जारी की जायेगी। इसलिए सभी नोटरी नियमानुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में अपना वार्षिक विवरण केवल आनलाइन जमा करें।आफलाईन वार्षिक रिटर्न विवरण पर विचार नहीं किया जायेगा और उसे स्वीकार भी नही किया जायेगा।
भारत सरकार के नोटरी सेल ने एक सूचना जारी कर के भारत सरकार द्वारा नियुक्त सभी नोटरीयों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है.....
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक