📅 Monday, 28 September 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीए में फेल हुए लड़की तो रच डाली ये साजिश, सुनाई ऐसी कहानी कि घरवालों का दिमाग चकरा गया

📅 18 May 2023, 11:45 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीए में फेल हुए लड़की तो रच डाली ये साजिश, सुनाई ऐसी कहानी कि घरवालों का दिमाग चकरा गया
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीए में फेल हुए लड़की तो रच डाली ये साजिश, सुनाई ऐसी कहानी कि घरवालों का दिमाग चकरा गया

मध्य प्रदेश के इंदौर में BA की छात्रा का रिजल्ट आया। पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गई। फिर क्या वह घर जाने से डरने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह घऱ जाकर परिजनों से क्या कहेगी? वह अपने परिवार का समाना करने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए वह घर नहीं गई और अपने ही किडनैपिंग की झूठी कहानी बना डाली। वह घर जाने की बजाय उज्जैन पहुंच गई और खुद ही घर पर फोन करके कहा कि मेरा अपहरण हो गया है, मुझे बचा लीजिए। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। घरवालों को बेटी की चिंता हुई और उन्होंने पुलिस का सहयोग लिया। लड़की के पिता ने पुलिस स्टेशन जानकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस से कहा कि मेरी बेटी का अपहरण हो गया है उसे बचा लीजिए। हालांकि पुलिस ने जब चांज की तो मामला कुछ और ही निकला।

पिता ने कहा बेटी की अपहरण हो गया है

इस मामले में बाणगंगा क्षेत्र के पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की रात लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। वह कोचिंग के लिए निकली थी और फिर देर रात तक घर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की। जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रैस किया और उसे उज्जैन से बरामद किया। इसके बाद जो कहानी सामने आई वह हैरान करने वाली है। असल में लड़की ने फेल होने के बाद अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी। उसका कोई अपहरण हुआ ही नहीं था वह तो आराम से उज्जैन घूम रही थी। उसने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए।

लड़की ने बनाई कहानी

हालांकि लड़की ने शुरुआत में पुलिस को झूठी कहानी बताकर गुमराह कर रही थी। उसने पुलिस से कहा कि जब वह रिक्शे से घर जा रही थी तो रास्ते में रिक्शे वाले ने उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को खेत में पाया। लड़की के बर्ताव से पुलिस को शक हो गया औऱ कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद लड़की ने खुद ही अपना सच्चाई बता दी।

लड़की ने कहा कि बीए में फेल होने के बाद वह घर जाने की हिम्मत नहीं कर सकी। इसलिए उज्जैन चली गई। वह वहां घूम रही थी। उसने वहां दर्शन भी किया। पुलिस को उसके बैग से इंदौर उज्जैन बस की टिकट भी मिली। पुलिस का कहना है कि फेल होने के डर से उसने ऐसा किया। फिलहाल पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग कर उसके घरवालों को सौंप दिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें