📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

स्कूल में आत्मघाती बम धमाका : काबुल में ब्लास्ट से 53 लोगों की मौत

📅 03 October 2022, 11:59 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्कूल में आत्मघाती बम धमाका : काबुल में ब्लास्ट से 53 लोगों की मौत
स्कूल में आत्मघाती बम धमाका : काबुल में ब्लास्ट से 53 लोगों की मौत

काबुल : अफगानिस्तान एक बार फिर से बम धमाके से दहल उठा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर एक स्कूल में आत्मघाती बम धमाका हुआ है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 53 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 46 लड़कियां और महिलाएं भी शामिल हैं। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

अफगानिस्तान के काबुल में ब्लास्ट से 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 80 से अधिक घायल हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा 100 के पार जा सकता है। यह विस्फोट सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी के पश्चिमी हिस्से में हुआ, जिसमें एक और हजारा आबादी वाले इलाके को निशाना बनाया गया। एएफपी न्यूज एजेंसी ने यूएन का हवाला देते हुए बताया काबुल क्लासरूम में आत्मघाती बम विस्फोट में मारे गए 53 लोगों में से 46 लड़कियां और महिलाएं हैं।

संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट किया, “काबुल के हजारा क्वार्टर में शुक्रवार को क्लास रूम में हुए बम विस्फोट से हताहतों की संख्या में और वृद्धि हुई है। इसमें 53 की मौत और कम से कम 110 घायल हैं। हमारी मानवाधिकार टीम अपराध का दस्तावेजीकरण कर रही है। इनकार और संशोधनवाद का मुकाबला करने के लिए तथ्यों की पुष्टि करके विश्वसनीय डेटा स्थापित किया जा रहा है।

स्थानीय खबरों के अनुसार, काबुल के पश्चिम में शहीद मजारी रोड पर पुल-ए-सोखता क्षेत्र के पास हुए एक और विस्फोट के रूप में उसी दिन मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई। बता दें कि शुक्रवार को जब धमाका हुआ उस वक्त इस शिक्षा केंद्र में करीब 300 छात्र मौजूद थे। एक प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान हुए विस्फोट ने देश को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इन आत्मघाती हमलों के बाद महिला प्रदर्शनकारी सुरक्षा की मांग कर रही हैं।

खामा प्रेस समाचार एजेंसी ने बताया कि विस्फोट शहीद मजारी रोड के पास पुल-ए-सुखता इलाके के पास हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट काबुल के पीडी 6 के पश्चिम में दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। शहीद मजारी इलाके में हुआ विस्फोट कथित तौर पर हजारा आबादी वाला इलाका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें