📅 Thursday, 29 October 2026 | 02:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,954.37 ▲ +355.67 (+0.48%) • निफ्टी 50: 22,903.30 ▲ +153.50 (+0.67%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹197,400 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
देश-विदेश

महबूबा मुफ्ती ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद चुनाव प्रचार किया रद्द, बोलीं- हम इस दुख की घड़ी में…

📅 29 September 2024, 12:18 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महबूबा मुफ्ती ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद चुनाव प्रचार किया रद्द, बोलीं- हम इस दुख की घड़ी में…
महबूबा मुफ्ती ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद चुनाव प्रचार किया रद्द, बोलीं- हम इस दुख की घड़ी में…

Hezbollah Chief Nasarallah: इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत हो गई। इन हमलों के बाद लेबनान के लोगों में डर का माहौल है। इसी बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने लेबनान के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई है। इतना ही नहीं हसन नसरल्लाह को पूर्व सीएम ने शहीद बताया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरुल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।’

हसन नसरल्लाह ने अपना जीवन बलिदान कर दिया- सैयद हसन मोसवी अल सफवी

जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरी के अध्यक्ष शियान आगा सैयद हसन मोसवी अल सफवी ने कहा कि हम चाहे जितना भी उनकी (हसन नसरल्लाह) मौत पर शोक मनाएं, यह हमेशा कम होगा। शांति होनी चाहिए और यही उनका मिशन था। उन पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाया गया था ताकि लोगों को पता न चले कि वह मानवता के लिए क्या कर रहे थे और क्या चाहते थे।

वह चाहते थे कि फिलिस्तीन फिलिस्तीन के लोगों के लिए आजाद हो। मैं पूरी मानवता और इस्लामी लोगों से कहना चाहता था कि इससे कुछ असाधारण होगा जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके नुकसान को मापा नहीं जा सकता लेकिन उनके खून से हजारों नसरल्लाह पैदा होंगे और इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे और कामयाबी हासिल करेंगे।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरे लोग

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में हसनाबाद, रैनावाड़ी, सैदाकदल, मीर बिहारी और आशाबाग इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए और काले झंडे लेकर इजरायल और अमेरिका विरोधी नारे लगाए।

इजरायली सेना ने शनिवार को घोषणा की कि उसने पिछले दिन बेरूत में एक सटीक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने बयान में कहा कि हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा। इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हसन नसरल्लाह के लिए पांच दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें