📅 Sunday, 04 October 2026 | 02:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

बदल गए फैमिली पेंशन के नियम, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा

📅 29 September 2021, 01:36 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बदल गए फैमिली पेंशन के नियम, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा
बदल गए फैमिली पेंशन के नियम, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन को लेकर एक अहम बदलाव किया है। इसका फायदा रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों को मिलेगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों और भाई-बहनों को पारिवारिक पेंशन देने के लिए आय मानदंड बढ़ाने का फैसला हुआ है।

वर्तमान में, एक विकलांग बच्चा या मृतक पेंशनभोगी का भाई-बहन पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र हैं। हालांकि, पारिवारिक पेंशन उन्हें ही मिलती है जिन्हें बाहरी आय 9,000 रुपये से अधिक नहीं हो। इसका लाभ वही परिवार ले सकता है जिसकी दूसरे स्रोतों से होने वाली कुल आय, मृत सरकारी कर्मचारी/पेंशनर को मिले आखिरी वेतन का 30 प्रतिशत और उस पर स्वीकृत मंहगाई राहत भत्ते के बराबर या उससे कम हो। इस तरह के मामलों में वित्तीय लाभ आठ फरवरी 2021 से प्रभावी होंगे।

यह भी पढ़े : Jio के 5 वर्ष पूरे, देश में 1300 फीसदी बढ़ी डेटा खपत

ये भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पा रहा है तो छोटी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करें ‘बाय नाउ, पे लेटर’

केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 54(6) के अनुसार, मृत सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी का मानसिक या शारीरिक रूप से अशक्त बच्चा/भाई-बहन आजीवन पारिवारिक पेंशन के लिए पात्र है। इसी नियम के तहत पेंशन दिया जाता है। आपको बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी पेंशन के नियमों में बदलाव की बात कही थी। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें