📅 Wednesday, 07 October 2026 | 09:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,200 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

पाकिस्तान में चुनाव से पहले बड़े धमाके, 26 की मौत

📅 08 February 2024, 12:14 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पाकिस्तान में चुनाव से पहले बड़े धमाके, 26 की मौत
पाकिस्तान में चुनाव से पहले बड़े धमाके, 26 की मौत

पाकिस्तान : 

पड़ोसी देश पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं. इन चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को दो-दो जगहों पर बड़े धमाके हुए. इन धमाकों में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं बड़ी संख्या में लोग इन धमाकों में घायल भी हुए हैं. बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों पर ये धमाके हुए हैं. यह बम विस्फोट एक राजनीतिक दल और स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव कार्यालयों पर हुआ है. प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जान अचकई के अनुसार, पहला हमला बलूचिस्तान प्रांत के पशीन जिले में हुआ. हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई.

वहीं घायलों को करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है. आपको बता दें कि बुधवार को, बलूचिस्तान के किला सैफुल्लाह शहर में राजनेता फजलुर रहमान की जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के चुनाव कार्यालय पर एक-एक बम विस्फोट हुआ, इसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई. 

हमलों की अब तक किसी जिम्मेदारी नहीं ली 

पाकिस्तान में आम चुनाव होने के एक दिन पहले इन हमलों की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. बलूचिस्तान बीते काफी समय से अशांत रहा है. यहां पर जनता सरकार के कामों से खुश नहीं है. यहां पर विरोध के सुर सरकार के खिलाफ बढ़ते जा रहे हैं.  पाकिस्तान सरकार की ओर से हजारों पुलिस और अर्धसैनिक बलों की यहां तैनाती की गई है. इसके बावजूद यहां पर आए दिन इस तरह के हमले देखने को मिल रहे हैं.  

प्रांत में तालिबान का दखल 

अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर मौजूद बलूचिस्तान प्रांत के पास प्रचूर मात्रा में खनिज पद्धार्थ हैं. यहां पर  दो दशकों से ज्यादा समय से बलूच राष्ट्रवादियों का विद्रोह रहा है. बलूच राष्ट्रवादी आरंभ से ही प्रांतीय संसाधनों में अपने हिस्सेदारी चाहते थे. अब उन्होंने स्वतंत्रता को लेकर विद्रोह शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों की इस प्रांत में मजबूत मौजूदगी है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें