📅 Friday, 23 October 2026 | 07:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
गुजरात

देश का पहला अत्याधुनिक 5 स्टार रेलवे स्टेशन, PM मोदी आज करंगे उद्घाटन

📅 16 July 2021, 11:11 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश का पहला अत्याधुनिक 5 स्टार रेलवे स्टेशन, PM मोदी आज करंगे उद्घाटन
देश का पहला अत्याधुनिक 5 स्टार रेलवे स्टेशन, PM मोदी आज करंगे उद्घाटन

गुजरात । गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भारत का पहला पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन तैयार है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर कैपिटल स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। रेलवे स्टेशन में कई विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं, जिसमें रेलवे ट्रैक के ऊपर बना पहला 5 स्टार होटल आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इंटरफेथ प्रेयर हॉल से लेकर सेपरेट बेबी फीडिंग रूम का भी इंतजाम है। गांधीनगर रेलवे एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 71.50 करोड़ रुपये की लागत से इसे पुनर्विकसित किया है।

गांधीनगर रेलवे स्टेशन देश का पहला पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन है। यहां अत्याधुनिक तकनीकी, एयरपोर्ट जैसा फील, लग्जरी होटल, थीम बेस्ड लाइटिंग, इंटरफेथ प्रेयर हॉल और सेपरेट बेबी फीडिंग रूम समेत तमाम सुविधाएं हैं। पीएम मोदी आज शाम को इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने उद्घाटन के लिए ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा, 'मैंने हमेशा चाहा है कि हमारे रेलवे स्टेशन टॉप क्वालिटी के हों। जहां यात्रा के अलावा कॉमर्स, हॉस्पिटैलिटी और अन्य को बढ़ावा मिले। ऐसा ही एक प्रयास गांधीनगर में किया गया है। अपग्रेटेड स्टेशन का उद्घाटन शुक्रवार को होगा।'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें