📅 Saturday, 05 September 2026 | 11:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

Weather Alert : दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट, टूटा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

📅 12 July 2023, 11:53 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Alert : दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट, टूटा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड
Weather Alert : दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट, टूटा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, कई निचले इलाकों में घरों में यमुना का पानी घुसने के कारण लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में यमुना नदी आज 207 मीटर के निशान को पार करते हुए 10 सालों में उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बीच यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज़ हुआ।

दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन पुराने रेलवे पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में यमुना का पानी सोमवार शाम को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, हरियाणा द्वारा यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार शाम पांच बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बढ़कर 205.4 मीटर हो गया था और मंगलवार दोपहर 12 बजे तक यह 206.38 मीटर पर पहुंच गया।

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में पानी बढ़ा है। पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर 12 जुलाई की सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर 207.08 रिकॉर्ड किया गया, जबकि 7 बजे बढ़कर 207.18 पहुंच गया। अब तक यमुना का अधिकतम वाटर लेवल साल 1978 में 207.49 दर्ज हुआ था। अधिकारियों ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि दिल्ली में यमुना नदी अपने उच्चतम रिकॉर्ड को दर्ज कर सकती है। मंगलवार को ही यमुना नदी का जलस्तर 10 साल के उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

खोले गए ओखला बैराज के गेट

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में बना हुआ है। यमुना खतरे के निशान से 1.36 मीटर ऊपर बह रही है। नदी के उफान को कम करने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। सोमवार की रात को ही रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए 45 नावों को तैनात किया गया है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात की संभावना नहीं है। शहर किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें