📅 Wednesday, 07 October 2026 | 04:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,100 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग : 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट

📅 07 January 2025, 08:30 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग :  8 फरवरी को आएगा रिजल्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग : 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट

दिल्ली.

दिल्ली के लोगों और राजनीतिक पार्टियों को जिस दिन का इंतजार था वह सामने आ गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए मतदान या वोट 5 फरवरी 2025 की तारीख को डाले जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे।

कब जारी होगा रिजल्ट...

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के साथ ही चुनाव परिणाम की तारीख भी बता दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के परिणाम यानी रिजल्ट  8 फरवरी 2025 यानी चुनाव के  3 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे। 

दिल्ली में कितनी है वोटर्स की संख्या

बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटर्स की संख्या का भी खुलासा कर दिया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। वहीं, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें