📅 Monday, 26 October 2026 | 08:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कांग्रेस में G-23 संकट सुलझने के संकेत : आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा से मिलीं सोनिया गांधी

📅 24 March 2022, 01:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस में G-23 संकट सुलझने के संकेत : आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा से मिलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस में G-23 संकट सुलझने के संकेत : आनंद शर्मा, मनीष तिवारी और विवेक तन्खा से मिलीं सोनिया गांधी

नई दिल्‍ली : कांग्रेस में ‘जी-23’ संकट सुलझने के संकेत हैं. गुलाम नबी आजाद के बाद नाराज गुट के तीन बड़े नेताओं से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मुलाकात की. मंगलवार को सोनिया गांधी ने अपने आवास दस जनपथ पर आनंद शर्मा (Anand Sharma), मनीष तिवारी (Manish Tewari) और विवेक तन्खा (Vivek Tankha) के साथ बैठक की. सोनिया गांधी से मिलने के बाद तीनों ही नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की. आनंद शर्मा और मनीष तिवारी सोनिया गांधी के घर से सीधा गुलाम नबी आजाद के घर पहुंचे.

इससे पहले होली के दिन गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद विवाद सुलझने के संकेत दिए थे. सोनिया गांधी द्वारा ‘जी-23’ नेताओं से मिलने को नाराजगी दूर करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. सूत्रों का दावा है कि ‘जी-23’ नेताओं को पार्टी में फैसले लेने वाली अहम कमीटियों में शामिल किया जा सकता है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं ने नए सिरे से गोलबंदी शुरू कर दी थी. इन नेताओं ने बयान जारी कर कांग्रेस आलाकमान को सामूहिक नेतृत्व की नसीहत दे डाली.

हालांकि राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र हुड्डा और सोनिया गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद की बैठक के बाद सुलह के आसार दिखने लगे थे. मनीष तिवारी और तन्खा के साथ आनंद शर्मा तो सोनिया गांधी से मिले ही, शाम को हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ दुबारा दस जनपथ पहुंचे.विवाद सुलझने की पुष्टि के लिए इंतजार ‘जी-23’ नेताओं के औपचारिक बयान का किया जा रहा है. इंतजार कांग्रेस आलाकमान द्वारा असंतुष्ट नेताओं को अहम भूमिका दिए जाने का भी हो रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें