PM Kisan : करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज : फिर खाते में आएंगे 2000-2000
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक बड़ी है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये हर 4 माह में 3 किस्तों में 2,000-2000 रुपये करके दिए जाते है। अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 14 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब 15वीं किस्त जारी की जाने की तैयारी है।
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के बाद 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 30 नंवबर से पहले अगली किस्त के 2000-2000 रुपए खातों में भेजे जा सकते है।हालांकि फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
इन 3 दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी राशि
ध्यान रहे 15वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटकना तय है। अगली किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है, वरना पैसा नहीं मिलेगा।वही आपके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है या बैंक खाता संख्या गलत है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। वही अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को इस स्कीम का लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूल की जा सकती है, क्योंकि ऐसे लोग इस किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।
कैसे कराएं ईकेवाईसी?
पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें.
अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं.
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें.
PM KISAN – लिस्ट में चेक करें अपना नाम
ये योजना के लिए अपात्र
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बैंक हड़ताल से ठीक पहले बड़ा बवाल : तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित : 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन बंद की बड़ी चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम : CEC ज्ञानेश कुमार का 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं हुआ तो देशभर में करेंगे आंदोलन