एग्जिट पोल को पीएम नरेंद्र मोदी का फैंटेसी पोल बताया कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने
नई दिल्ली.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को पीएम नरेंद्र मोदी का 'फैंटेसी पोल' बताया । एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को 295 सीटें मिलने जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह एग्जिट पोल नहीं है।
इसका नाम 'मोदी मीडिया पोल' है, मोदी जी का पोल है, उनका फैंटेसी पोल है।'' लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''आपने सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग सुना है, हम 295 सीट जीतेंगे।
बता दें कि देशभर में लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शनिवार शाम सातवें और आखिरी चरण के साथ समाप्त हुई। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए गए। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और आखिरी चरण के लिए एक जून को वोट डाले गए।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों की मौजूदगी में दावा किया कि उनके गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 295 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर करीब ढाई घंटे तक इंडिया गठबंधन की बैठक हुई।
खड़गे ने कहा कि बीजेपी एग्जिट पोल पर चर्चा करेगी। वे जो नैरेटिव देने की कोशिश कर रहे हैं, हम उसे लेकर सच्चाई लोगों को बताना चाहते हैं। इसके साथ ही गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चुनाव और मतदान से जुड़े मुद्दों पर सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शरद पवार, रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंपई सोरेन, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, डी. राजा, सीताराम येचुरी, कल्पना सोरेन और गठबंधन के कई सहयोगी शामिल रहे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त