बिहार का सीएम जनता तय करेगी : कांग्रेस, आरजेडी ने कहा तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा होंगे
नई दिल्ली.
दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं की दो दिनों की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि, हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे. महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने तेजस्वी का नाम नहीं लिया. अल्लावरू ने कहा कि, बिहार का सीएम जनता तय करेगी. इससे पहले वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी भी महागठबंधन में सीएम फेस को सवाल को टाल गए थे.
VIP तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम फेस प्रोजेक्ट
हालांकि, राजद और मुकेश सहनी की पार्टी VIP तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम फेस प्रोजेक्ट कर चुके हैं. सीट शेयरिंग के सवाल पर अल्लावरू ने कहा कि, हम मानते हैं कि गठबंधन में नए साथी आएंगे तो सभी को कंप्रोमाइज करना होगा, तभी नए साथी को मौका मिलेगा. हर प्रदेश में अच्छी और खराब सीटें होती हैं. बंटवारे में अच्छी और बुरी सीटों का ध्यान रखना चाहिए. सीट शेयरिंग समय पर कर ली जाएगी.
पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के सीएम उम्मीदवारी पर कहा कि यह जनता तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री होगा
कांग्रेस अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं करेगी. मेनिफेस्टो महागठबंधन का होगा. मेनिफेस्टो को लेकर हम हर घर अधिकार यात्रा निकालेंगे. इसमें लोगों को मेनिफेस्टो की जानकारी दी जाएगी. वहीं बिहार के पूर्णिया सांसद और जन अधिकार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की सीटों और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के सीएम उम्मीदवारी पर कहा कि यह जनता तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री होगा. विधायक अपने-अपने दल का नेता चुनेंगे, और फिर गठबंधन मिलकर अपने दल के नेता को तय करेगा. यही नियम है.
हालांकि कृष्णा अल्लावरू और पप्पू यादव के बयान को लेकर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिसको कंफ्यूजन रखना है, रखे लेकिन इस बार बिहार की जनता ने ठाना है तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के अंदर किसी तरह का भ्रम नहीं होंगे. तेजस्वी यादव के अलावा सीएम फेस को लेकर किसी और नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के नाम पर इनकार नहीं किया है. ऐसे में समझ सकते हैं तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा होंगे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त