📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
दिल्ली

बड़ा अपडेट : कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में होगी वृद्धि! राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

📅 02 August 2022, 02:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बड़ा अपडेट : कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में होगी वृद्धि! राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
बड़ा अपडेट : कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में होगी वृद्धि! राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली : सरकार की ओर से कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की रिटायरमेट आयु में वृद्धि को लेकर कभी भी फैसला आ सकता है। कर्मचारियों की इस मांग को लेकर राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके Retirement उम्र  को 2 वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं विभाग के प्रस्ताव पर वित्त और कार्मिक विभाग ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही कर्मचारियों की सीमा को 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष किया जाएगा। दरअसल प्रदेश में शासकीय डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए उनके Retirement उम्र को बढ़ाकर 67 वर्ष किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर वित्त और कार्मिक विभाग ने स्वीकृति दे दी है।

अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। गैर-शैक्षणिक संवर्ग के डॉक्टरों की Retirement की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष कर दी जाएगी यदि समान कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जाता है। इसकी चर्चा तीन साल पहले से हो रही है। 2019 में राज्य में गैर शैक्षणिक डॉक्टरों की आयु सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था।

उसके बाद विभागीय मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की सहमति ली गई। इसके बाद फाइल वित्त विभाग को भेजी जाती है। लेकिन विभिन्न कारणों से यह मामला 3 साल तक अटका रहा। इससे पहले, डॉक्टरों की Retirement की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई थी। हालाँकि फिर यह 3 साल की वेतन वृद्धि के साथ बढ़कर 65 हो जाता है।

सरकार की ओर से कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की रिटायरमेट आयु में वृद्धि को लेकर कभी भी फैसला आ सकता है। कर्मचारियों की इस मांग को लेकर राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 

उत्तर प्रदेश के जल निगम के अभियंताओं के लिए अच्छी खबर...

उत्तर प्रदेश के जल निगम के अभियंताओं के लिए अच्छी खबर है। निगम जल्द अभियंताओं की सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष (retirement age) करने की तैयारी में है। इससे संबंधित प्रस्ताव को जल निगम के निदेशक मंडल ने संस्तुति कर प्रस्ताव को नगर विकास विभाग, यूपी शासन को भेजा है। जल्द ही इसके कैबिनेट में आने की संभावना है।अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो तकनीकी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और निगम के कामों में भी तेजी आएगी।

दरअसल, जल निगम (शहरी) अभियंताओं की सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की तैयारी है।इसके लिए जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक ने एक प्रस्ताव बनाकर नगर विकास विभाग को भेजा है।इसमें बताया गया है कि वर्ष 1983, 1984 और 1985 में भर्ती हुए अभियंता अब हर वर्ष सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं और दिसंबर 2022 तक 48 अभियंता और सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में जल निगम नगरीय के पास अमृत, अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही राज्य सेक्टर के काम हैं, जो नई नियुक्ति ना होने और अभियन्ताओं और तकनीकी कर्मचारियों की कमी से अधूरे रह जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल निगम के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर भी मंथन शुरू हो गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है।  सीएम की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। संभावना है कि इस पूरी प्रक्रिया में 1 से 2 महीने लग सकते है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें