दिल्ली विधानसभा का चुनाव आप अकेले लड़ेगी पार्टी : कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव तक
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि वो दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी. पार्टी के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था. विधानसभा चुनाव हम अकेले लड़ेंगे.
कांग्रेस से गठबंधन के बावजूद आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव में राजधानी की एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई. लेकिन तब भी पार्टी हतोत्साहित नहीं, बल्कि उत्साहित है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आप का वोट प्रतिशत बढ़ा है, तो कई सीटों पर पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर भी दी है.
पार्टी छह-सात माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी निश्चिंत है. पार्टी नेताओं की मानें तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर न आने की स्थिति में भी चुनाव में वोट उन्हीं के नाम पर पड़ेगा. जेल के बदले वोट...अभियान को लेकर पूछे जाने पर वरिष्ठ पार्टी नेता इसे असफल नहीं बताते.
उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में पहले दो बार भी भाजपा को ही सर्वाधिक वोट मिले थे. इस बार भी वही हुआ, लेकिन इस अभियान की सफलता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि आप उम्मीदवारों ने खूब मजबूती से चुनाव लड़ा और भाजपा को कड़ी टक्कर दी.
आलम यह रहा कि भाजपा भी कुछ सीटों के चुनाव परिणाम को लेकर ऊहापोह में थी. विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस से गठबंधन करने या नहीं करने के सवाल पर पार्टी नेता अभी इसे जल्दबाजी कहते हैं. उनका कहना है कि वक्त ही बताएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ज्वाइन : कांग्रेस में शामिल होने के लिए कई दिग्गज दौड़ में...मध्यप्रदेश में कई शामिल होगे नेता