📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...! इतनी बढ़ेगी सैलरी

📅 25 May 2025, 05:41 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...! इतनी बढ़ेगी सैलरी
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...! इतनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी गई थी। अभी सरकार 8वें वेतन आयोग पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अप्रैल में 8वें वेतन आयोग का गठन करेगी, जो एक अहम तोहफा साबित होगा।

हर किसी के मन में सवाल उठता है कि 8वां वेतन लागू होते ही कर्मचारियों की सैलरी में कितने हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी? ऐसे कई अनसुलझे सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि सैलरी बढ़ाने का पैमाना फिटमेंट फैक्टर होता है? ऐसे में नए केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी होगी? आप नीचे पूरा कैलकुलेशन समझ सकते हैं।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

8वें वेतन आयोग से फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता नजर आएगा, जिसके आधार पर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. आठवें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी.

इस हिसाब से सैलरी में 33,480 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. बढ़ी हुई सैलरी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बूस्टर डोज की तरह होगी. DA का होगा विलय आठवें वेतन आयोग में कई अहम बदलाव होने की उम्मीद है. मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में विलय किया जा सकता है. यह फैसला कर्मचारियों की सैलरी में और बढ़ोतरी करने का काम करेगा. सबसे अहम बात ये है कि DA का प्रतिशत भी बेसिक सैलरी में जुड़ेगा. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 55 फीसदी DA दिया जाता है.

पहले कर्मचारियों को 53 फीसदी DA मिलता था. अगर इसे विलय कर दिया जाता है तो कुल सैलरी में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकती है जानकारी के लिए बता दें कि भारत में हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 को लागू किया गया था। इसके मुताबिक 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग दस साल पूरे कर लेगा। इसके लागू होते ही सैलरी में चीते की तरह उछाल आएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें