📅 Thursday, 22 October 2026 | 11:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,663.57 ▼ -46.12 (-0.06%) • निफ्टी 50: 22,737.20 ▼ -74.15 (-0.33%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

केंद्र सरकार ने मानसून सत्र का ऐलान : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा

📅 03 July 2025, 12:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केंद्र सरकार ने मानसून सत्र का ऐलान : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा
केंद्र सरकार ने मानसून सत्र का ऐलान : 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा

नई दिल्ली. पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी दल लगातार सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच केंद्र सरकार ने 21 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक संसद के मानसून सत्र का ऐलान किया था। बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर नई तारीखों का ऐलान किया है।

मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले यह 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई तारीखों को मंजूरी दे दी है। इस अवधि के दौरान संसद के दोनों सदनों को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर तक तत्काल चर्चा के लिए विपक्ष ने 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। सूत्रों के मुताबिक, पत्र का जवाब नहीं दिए जाने पर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया। कांग्रेस और दूसरी विपक्षियों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

ससंद सत्र में कांग्रेस पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, इसके बाद की सैन्य कार्यवाही पुंछ, राजौरी, उरी और कुपवाड़ा में आम लोगों पर हुई गोलीबारी और सीजफायर को लेकर मोदी सरकार से सवाल करेगी। इन सवालों को लेकर संसद में हंगामा होना तय बताया जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें