📅 Thursday, 22 October 2026 | 11:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,663.57 ▼ -46.12 (-0.06%) • निफ्टी 50: 22,737.20 ▼ -74.15 (-0.33%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,700 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का नहीं होगा रेनोवेशन

📅 10 July 2025, 01:45 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का नहीं होगा रेनोवेशन
दिल्ली की मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का नहीं होगा रेनोवेशन

नई दिल्ली.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) के आधिकारिक आवास (Official residence) पर रेनोवेशन के लिए निकाले गए 60 लाख रुपये के टेंडर को दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रद्द कर दिया है. यह निर्णय 7 जुलाई को विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के ज़रिए लिया गया.

इस टेंडर को 4 जुलाई को खोला जाना था, लेकिन टेंडर को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के बंगले में इलेक्ट्रिकल फिटिंग और अन्य तकनीकी कार्य कराए जाने की योजना थी. इसके लिए 60 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसी साल फरवरी में पदभार संभाला था, उन्हें जून के महीने में राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 आवंटित किया गया था. ये बंगला टाइप-7 श्रेणी का है.

टेंडर रद्द करने का फैसला तब लिया गया है, जब इस खर्च को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की थी. टेंडर जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर ‘माया महल’ और ‘रंग महल’ बनाने के आरोप लगाते हुए इसे जनता के पैसों की फिजूलखर्ची बताया था. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का बचाव करते हुए कहा था कि यह काम कोई विलासिता के लिए नहीं, बल्कि सरकारी प्रक्रिया का नियमित हिस्सा है और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है.

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 1 जुलाई को जारी किए गए टेंडर के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले में पहले चरण का रेनोवेशन जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होना था, जिसमें मुख्य रूप से बिजली से जुड़ा कार्य शामिल था. इस प्रस्ताव में 80 लाइट और पंखों के पॉइंट की पूरी वायरिंग, दो-दो टन की 24 एयर कंडीशनर की स्थापना (जिसकी लागत 11 लाख से ज्यादा थी), 23 प्रीमियम एनर्जी-एफिशिएंट सीलिंग फैन और 16 वॉल माउंटेड फैन लगाने की योजना थी.

इसके अलावा लाइटिंग के लिए 6.03 लाख रुपए का अलग से प्रावधान किया गया था, जिसमें 115 सजावटी लाइट फिटिंग्स- जैसे वॉल लाइट, झूमर (हैंगिंग लैंप) और तीन बड़े शेंडेलियर्स शामिल थे. इस योजना में 16 निकल-फिनिश फ्लश सीलिंग लाइट्स, छत पर लटकने वाली पीतल की 7 लालटेन, कॉमन हॉल के लिए पीतल की 8 लाइट्स, कांच की दीवार पर लाइट्स के साथ ही 5 टेलीविज़न सेट खरीदने की बात भी टेंडर में शामिल थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें