📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

नई नवेली दुल्हन ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

📅 27 December 2022, 01:22 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नई नवेली दुल्हन ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
नई नवेली दुल्हन ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश - खेरागढ़ : नई नवेली दुल्हन ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट 6 महीने पूर्व ही हुई थी शादी. शादी के सात फेरे के बाद सात जन्म एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाने वाली पत्नी नहीं अपने पति की बन गई कातिल. आशिक के साथ मिलकर पति को उतार दिया मौत के घाट उत्तर प्रदेश   खेरागढ़ पुलिस ने कत्ल की खौफनाक वारदात का खुलासा किया है. पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उस नई नवेली दुल्हन को गिरफ्तार किया है.

जिसकी शादी अभी 6 महीने पहले ही युवक से हुई थी. किसी ने सोचा भी नही थी कि पत्नी ही कातिल निकलेगी. प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की खौफनाक साजिश रचने वाली पत्नी भूदेवी उसके प्रेमी प्रियंकेश और वारदात में शामिल तीसरे आरोपी छोटू को खेरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी के पहले से प्रियंकेश और भूदेवी के प्रेम संबंध है. शादी के बाद भी भूदेवी अपने हलवाई पति झम्मन को पसंद नही करती थी. मौका पाकर भूदेवी ने प्लानिंग रची और प्रियंकेश ने अपने साथी छोटू के साथ मिलकर झम्मन का काम तमाम कर दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें