स्पा सेंटर में छापा : 10 से ज्यादा युवक-युवतियों को पकडा : पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगे
अलवर : राजस्थान में अलवर शहर के मनु मार्ग स्थित कैपटल गैलेरिया स्पा सेंटर में सोमवार दोपहर को पुलिस ने दबिश देकर करीब एक दर्जन युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस उपअधीक्षक हरि सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर पर मिले युवक-युवतियों में कुछ नाबालिग भी लगते हैं। लेकिन, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। दो दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक गेस्ट हाउस पर भी छापा मारा था। जहां से भी युवक-युवती मिले थे। अलवर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधि होती हैं।
पकड़े जाने के बाद युवक-युवती पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगे। पुलिस ने उनके परिजनों को अवगत कराया। इस तरह के मामलों में पुलिस युवतियों की आईडी लेकर छोड़ देती है। युवकों के नाम सार्वजनिक किए जाते हैं। अभी पुलिस पड़ताल में लगी है। इससे पहले भी पुलिस अलवर शहर में कई बार स्पा व कैफे पर रेड डालती रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा