📅 Wednesday, 23 September 2026 | 06:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
छत्तीसगढ़

भाजपा महिला प्रत्याशी की हुई मौत

📅 09 February 2025, 01:15 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा महिला प्रत्याशी की हुई मौत
भाजपा महिला प्रत्याशी की हुई मौत

BJP महिला प्रत्याशी की हुई मौत

जांजगीर. चाम्पा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की अधिकृत पार्षद प्रत्याशी सीमा दिवाकर का दुखद निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, 25 दिन पहले ऑपरेशन के जरिए उनका प्रसव हुआ था, जिसके बाद टांकों में सूजन आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई.

परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के तहत 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा, जबकि 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 फरवरी की रात 12.00 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा. इसके अलावा 9 फरवरी को सुबह 10.00 बजे के बाद किसी भी सभा या कार्यक्रम में स्पीकर के उपयोग के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य होगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें