महाराणा प्रताप लोक भोपाल में साढ़े तीन एकड़ में बनेगा : 28 सितंबर को शिलान्यास कार्यक्रम
भोपाल :
मुख्यमंत्री चौहान ने इसके भूमि-पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने राजपूत समाज के पदाधिकारियों से शिलान्यास कार्यक्रम पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तात्या टोपे नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी के प्लाट क्रमांक 44 में शिलान्यास कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक समाज बंधुओं और नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह भव्य और दिव्य महाराणा प्रताप लोक के रूप में पहचान बनाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए वीरता का प्रेरक और प्रतीक भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए जो योगदान दिया, उसकी जानकारी युवाओं तक पहुँचेगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस महाराणा प्रताप लोक के लिए की गई पहल को प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर मंत्रीगण भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, बृजेंद्र प्रताप सिंह, ओ.पी.एस. भदौरिया, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्य स्तरीय दीनदयाल समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह और राजपूत समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो सोशल मीडिया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी